Mcd By Election Live :दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग – Delhi Mcd By-elections 2025 Voting Live Updates: Polling Underway In 12 Wards, Bjp, Aap And Congress


12:30 PM, 30-Nov-2025

एमसीडी उपचुनाव में 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान

दिल्ली के 12 एमसीडी वार्डों में सुबह 11:30 बजे तक 12.63 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जिसमें पहले दो घंटे (7:30-9:30) में 5.40 फीसदी वोट पड़े। दूसरे दो घंटे (9:30-11:30) में रफ्तार तेज होकर करीब 7 फीसदी मतदान हुआ। 

12:04 PM, 30-Nov-2025

मॉडल मतदान केंद्र और पिंक बूथ

प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ (महिला संचालित बूथ) स्थापित किया गया है।यहां मतदाताओं के लिए बेहतर इंतजाम, साफ-सफाई और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

10:51 AM, 30-Nov-2025

निगम चुनाव दिल्ली एप पर जान सकेंगे मतदान केंद्र की लोकेशन

आयोग की आधिकारिक ऐप ‘निगम चुनाव दिल्ली’ के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केंद्र की लोकेशन, कतार की स्थिति, उम्मीदवारों की सूची, पीडब्ल्यूडी सुविधाओं, गाइडलाइन और आवश्यक संपर्क नंबरों की जानकारी एक ही मंच पर पा सकते हैं। सभी केंद्रों पर लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से मतदाता वोट डालने के तुरंत बाद अपना डिजिटल फीडबैक दे सकते हैं

10:51 AM, 30-Nov-2025

सबसे अधिक संगम विहार वार्ड में मतदान

पहले वोटिंग आंकड़ों में एमसीडी चुनाव में सबसे अधिक संगम विहार वार्ड में मतदान हुआ। जबकि सबसे कम ग्रेटर कैलाश में मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पश्चिमी दिल्ली की संसद कमलजीत सहरावत के वार्ड में भी मतदान की रफ्तार काफी धीमी है। इन दोनों वार्ड में भी मतदान प्रतिशत चार से नीचे है।

10:16 AM, 30-Nov-2025

सुबह साढ़े नौ बजे तक 5.40 फीसदी मतदान

दिल्ली में चल रहे एमडीसी उपचुनाव में पहले मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं। 12 वार्डों में सुबह 9:30 बजे तक 5.40 फीसदी मतदान हुआ है। ये पहले दो घंटे के वोटिंग आंकड़े हैं। 

09:51 AM, 30-Nov-2025

नजफगढ़ में उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। खास तौर पर नजफगढ़ इलाके के दीचाऊं कला वार्ड के मतदान केंद्र पर बेहद ज्यादा सुरक्षा है। आज दिल्ली में एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

09:48 AM, 30-Nov-2025

‘यहां साफ-सफाई नहीं है’

एक अन्य महिला वोटर बुंडो ने बताया कि हमने इसलिए वोट दिया है ताकि हम जिस कैंडिडेट को चाहते हैं, वह जीते। दिक्कतें ये हैं कि यहां न तो साफ-सफाई है, न ही पानी की ठीक से सप्लाई होता है।

09:46 AM, 30-Nov-2025

‘पानी और सीवरेज की समस्याएं हल हों’

संगम विहार में एक वोटर अब्दुल गफ्फार ने कहा कि मुद्दे हैं विकास, रोजगार। पानी, सड़क और सीवरेज की समस्याएं हैं।  मैंने वोट इसलिए दिया क्योंकि यहां विकास होना चाहिए। पानी की समस्याएं, सीवरेज की समस्याएं हल होनी चाहिए।

09:45 AM, 30-Nov-2025

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। संगम विहार के 163A पोलिंग बूथ पर मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। 

08:38 AM, 30-Nov-2025

शालीमार बाग के एक वोटिंग सेंटर पर मतदान के बाद एक महिला वोटर ने कहा कि जिन्हें हम वोट देते हैं, उन्हें समाज को आगे ले जाना चाहिए। मैं लोगों से भी अपील करूंगा कि वे समाज के भले के लिए जो भी हो, करें।



We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Som2ny Network
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0